विशेष शिविर के तहत लगे कैंप का डीपीआरओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
The DPRO inspected the camp organized under the special drive and issued necessary guidelines.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में चल रहे विशेष शिविर अभियान के तहत लगाए गये कैंपों का जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) प्रीतिलता मुर्मू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉडल पंचायत उदय नारायणपुर पहुंचकर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में डीपीआरओ ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर शिविर की प्रगति और कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने तथा शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शिविर में आने वाले प्रत्येक लाभुक की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने अभिलेखों की भी जांच की तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान डीएसओ अजय कुमार सिंह अन्य समेत एमओआईसीसी डॉ केके मंडल, अंचलाधिकारी सह-प्रभारी बीडीओ अरविंद कुमार बेदिया, बीपीआरओ तेतु राय, बीपीओ अजीत कुमार टुडू, एई जमील अख्तार, जेई जुलियास हसदा, पंचायत मुखिया व बीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।



