उपासना मरांडी के प्रयास से मटियाचुआं गांव में बहाल हुई बिजली आपूर्ति
Electricity supply restored in Matiachuan village through the efforts of Upasana Marandi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखंड के खाक्सा पंचायत अंतर्गत मटियाचुआं गांव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से गांव में 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर उपासना मरांडी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। उनके प्रयासों के फलस्वरूप नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू हो गई है। उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित और विकास के प्रति उनकी सक्रियता का उदाहरण बताया।


