हिरणपुर में ब्राउन शुगर व गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Brown sugar and cannabis trade busted in Hiranpur; two arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी गांव में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 25 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.6 किलोग्राम गांजा, चार इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, एक चिलम, 1000 प्लास्टिक पैकिंग पन्नी तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार साहा (33) एवं सूरज कुमार दुबे (20) के रूप में हुई है। दोनों हिरणपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या 40/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार दुबे के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


