हापुड़

विवादित वायरल वीडियो में दो आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लंगड़ाते हुए अबरार ने पुलिस से मांगी माफी..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है । वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हापुड़ नगर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया । वायरल वीडियो में सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं आहत करने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप है । वायरल वीडियो में हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है । पुलिस के अनुसार वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल किया गया था जिसके एक आरोपी की पहचान शामिया गार्डन कॉलोनी निवासी अबरार पुत्र शब्बीर के रूप में हुई है जबकि दूसरे युवक की पहचान की जांच की जा रही है । साथ ही आरोपी अबरार पुलिस की गिरफ्त में माफी मांगते हुए नजर आ रहा है ।
हापुड नगर कोतवाली पुलिस और साइबर टीम  वीडियो के स्रोत व प्रसार की जांच में जुटी हुई है ।

हापुड के सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि, सोशल मीडिया में दो युवकों द्वारा एक ऐप पर की गई बातचीत की वीडियो वायरल हुआ है । जिसमें जांच के बाद दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है । एक आरोपी अबरार पुत्र शब्बीर निवासी शामिया गार्डन कालोनी को गिरफ्तार किया गया है । जबकि दूसरे युवक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button