पूर्वी सिंहभूम

मोहर्रम को लेकर टेल्को थाना शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Telco Police Station Peace Committee meeting regarding Muharram concludes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को टेल्को थाना परिसर में थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में टेल्को थाना शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार तथा जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में टेल्को थाना क्षेत्र के केंद्रीय शांति समिति एवं थाना शांति समिति के सदस्य, विभिन्न मोहर्रम कमेटियों के लाइसेंसी एवं सदस्यगण शामिल हुए। इस दौरान टेल्को एन-टाइप एवं बारीनगर के विभिन्न मोहर्रम अखाड़ा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। प्रमुख मांगों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, बिजली एवं पेयजल की नियमित आपूर्ति, हुडको डैम स्थित निशान ठंडा करने वाले घाट का सुव्यवस्थित विकास तथा खड़ंगा झार चौक सड़क की मरम्मत शामिल रही। नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि सभी मोहर्रम कमेटियों की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित समय पर अखाड़ा निकालें और समय पर उसे संपन्न करें, ताकि अनुशासन एवं विधि-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्षम रहेगा तथा किसी भी शरारती तत्व पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने सभी कमेटियों से निर्धारित रूट का शत-प्रतिशत पालन करने तथा आपसी समन्वय के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। दंडाधिकारी अजय कुमार ने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश, अफवाह या एआई के माध्यम से फैलाए जाने वाले गलत प्रचार-प्रसार की सूचना तत्काल जिला एवं पुलिस प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक का संचालन केंद्रीय शांति समिति एवं थाना शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय शांति समिति एवं टेल्को थाना शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय, रियाजुद्दीन खान, चंद्रभान सिंह, इम्तियाज अहमद, शाहिद परवेज, मोहम्मद आलमताज, रिजवान उल्ला खान, निसार अहमद, मोहम्मद करीम, सोहेल खान राजू, रितेश शरण, जीतू सिंह, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह, मोहम्मद आजाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थ%8

Show More

Related Articles

Back to top button