शामली
‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा जनजागरण अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए शामली पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस ने युवाओं और आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है।