कैराना

नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

कैराना। नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कैराना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में शामिल एक बाल अपचारी को पहले ही पुलिस अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म और धमकी देने की घटना सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर 19 जून को थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर महिला अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तनवीर पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला आलदरम्यान, कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल एक बाल अपचारी को 20 जून को ही अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद तथा कांस्टेबल मोनू की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button