पाकुड़
पद्म भूषण सम्मान पर झामुमो नेताओं ने बांटी मिठाई, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
JMM leaders distributed sweets to mark the Padma Bhushan honour; enthusiasm was evident among the villagers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़ स्वर्गीय दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलने की खुशी में झामुमो छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल एवं युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटी। इस अवसर पर बाबुधन मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान केवल बाबा शिबू सोरेन का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और संघर्षशील जनता का सम्मान है। वहीं तौसीफ इकबाल ने बाबा के संघर्ष और आदर्शों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने भी खुशी जताते हुए इसे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।



