नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Awareness camp organized to build a drug-free society.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचंद्रपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, डीएसपी मुख्यालय उज्जवल कुमार साहा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. नुकुमुद्दीन शेख एवं मुखिया झरना मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, अपराध एवं सामाजिक बुराइयों से इसके संबंध तथा नशा मुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा नहीं करने एवं समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नालसा की डॉन योजना एवं टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।



