बरेली

रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा आज रोटरी भवन, बरेली में दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय  संजीव अग्रवाल, विधायक कैंट विधानसभा, बरेली रहे । उनके करकमलों द्वारा पाँच जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं।  अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्लब अध्यक्ष  संजीव खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा एवं मानव कल्याण के लिए निरंतर समर्पित है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में क्लब सचिव  संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष  सुजीत जायसवाल, कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना, अनिल अग्रवाल, ध्रुव तिलक,संदीप मेहरा , हरीश मलिक एवं रमेश वार्ष्णेय  सहित अनेक रोटरी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में सुरेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, कृष्णा यादव, प्रथम पटेल एवं नितिन गुप्ता शामिल रहे। लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में नई सुविधा एवं आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम का संचालन संदीप मेहरा द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button