शामली
ऑपरेशन सवेरा: छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया गया अवगत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अंतर्गत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने सत्यनारायण इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि परिवार, शिक्षा, रोजगार और समाज पर भी गंभीर असर डालता है।
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने संदेश दिया कि नशामुक्त युवा ही सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव हैं।