बरेली
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता की कटी जेब ₹80000 पॉकेट मार ने कर दिए पार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी नगर की नेशनल हाईवे पर दोपहर के समय भाजपा ब्रिज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी मंत्री सुभाषिनी जायसवाल का स्वागत समारोह चल रहा था जिसमें शामिल होने आए भाजपा नेता छत्रपाल सिंह निवासी आनंद विहार बरेली ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि वह स्वागत समारोह में शामिल होने बरेली से आए थे उनकी जेब में ₹80000 रखे हुए थे स्वागत समारोह के दौरान किसी पॉकेट मार व्यक्ति ने उनकी जेब से ₹80000 निकाल लिए स्वागत समारोह समाप्त होने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब की तरफ देखा तो उनके होश उड़ गए उनकी जेब से रखे 80000 रुपए गायब थे काफी मालूमात करने के बाद भी जब रुपए नहीं मिले तो उन्होंने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।



