कृषि मंत्री पीयूष हज़ारीका का नगांव जिला भ्रमण
किसान पंजीकरण शिविर व बागवानी परियोजना का निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
असम के कृषि मंत्री पीयूष हज़ारीका ने रविवार को नगाँव जिले का दौरा किया और कृषि विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने जिले के ननइ कृषि विकास चक्र के अंतर्गत कठियातली में आयोजित किसान पंजीयन शिविर का निरीक्षण की। वहाँ उन्होंने पंजीकरण की प्रक्रिया और चल रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनके प्रश्नों का समाधान किया। मंत्री ने किसान पंजीयन के महत्व और किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितु गोस्वामी के साथ कठियारतली के पास 100 बिघा भूमि में निर्मित बागवानी विशेष परियोजना का निरीक्षण किया और काम की प्रगति का जायजा लिया। मंत्री ने परियोजना के तकनीकी और व्यवस्थापकीय पहलुओं पर विभागी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। नगाँव जिले में जलसिंचन की आवश्यकता पर भी मंत्री ने ज़िला आयुक्त देवाशिष शर्मा, नगाँव के जिला कृषि अधिकारी निखिल नारायण बरुआ और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में जलसिंचन के इंतजाम, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा फसलों की जलज़रूरत के अनुरूप योजनाओं पर चर्चा की गई। मंत्री हज़ारीका ने ननइ कृषि चक्र के बरकसारी गावँ में नारियल की पंक्ति रोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर विधायक, विभागीय अधिकारी और स्थानीय किसान भी मौजूद थे। मंत्री और अन्य अधिकारी किसानों के साथ खेत में जाकर ट्रैक्टर चलाने और मृदा जोतने के कार्य में भाग लिया, जिससे स्थानीय कृषि गतिविधियों का व्यावहारिक समर्थन दर्शा। दौरे के दौरान किसान नेताओं और अधिकारियों ने कृषि सहायता, बीज, उर्वरक तथा सिंचाई व्यवस्था के त्वरित क्रियान्वयन पर बल दिया। मंत्री ने भी सुनिश्चित किया कि जिला स्तर पर चल रही बागवानी और सिंचाई परियोजनाओं को आवश्यक संसाधन और तकनीकी सहायता प्रदान की जाए ताकि किसानों की उपज और आय में सुधार हो सके। नगाँव दौरे ने कृषि विभाग और स्थानीय किसानों के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय कृषि विकास परियोजनाओं की गति बढ़ाने का संदेश दिया।



