डिवाइन एंजेल ग्रुप द्वारा ट्रैवल थीम पार्टी का आयोजन हुआ

कानपुर : डिवाइन एंजेल ग्रुप की ओर से आज गस्टो रेस्टोरेंट आर्य नगर में ट्रैवल थीम पार्टी का आयोजन किया गया। वही सदस्य ट्रैवल लुक मेकअप व ड्रेसअप में तैयार होकर आई किसी के हाथ में सूटकेस किसी के हाथ में बैग व बोटल थे सभी के हाथ में पासपोर्ट भी थे व सभी अपनी फ्लाइट का इंतजार करते दिखाई दिए बिल्कुल एयरपोर्ट का माहौल था ऐसा प्रतीत हो रहा था की हम लोग एयरपोर्ट पहुंच गए हैं साथ में दो एयर होस्टेस रीकांक्षा ओमर व अंशी गुप्ता ने सभी के पासपोर्ट चेक करके सीट नंबर में बिठाया सभी बहुत उत्साहित दिख रही थी रितु प्रिया चौधरी ने ट्रैवल थीम पर गेम खिलवाया सभी ने आनंद लिया डिवाइन एंजेल्स ग्रुप की डायरेक्टर रजनी चौधरी ने बताया कि हम लोग समय-समय पर सीजन के हिसाब से थीम पार्टी का आयोजन करते रहते हैं और सभी सदस्य इसका आनंद लेते रहते हैं हमारी थीम पार्टी की चर्चा पूरे शहर में होती रहती है। इस मौके पर डायरेक्टर रजनी चौधरी,दीप्ति गुप्ता,रश्मि गुप्ता,नीता गोरे,बसंती गुप्ता, रितु प्रिया,अंशी,सृष्टि ,साक्षी,मंजू ,भूमिका, रेकांक्षा आदि उपस्थित रही।



