हापुड़

डेवलपर की परियोजना पर अवैध कब्जे के प्रयास

गार्डों से मारपीट और लाइसेंसी राइफल लूट ले जाने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

प्राधिकरण द्वारा 5 करोड़ की रिकवरी के लिए कुर्क की गई जमीन का भूमाफिया ने किया बैनामा

हापुड के रजिस्ट्री विभाग पर भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप

हापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक डेवलपर की परियोजना में बड़ी वारदात होने का मामला सामने आया है। परियोजना से जुड़े डेवलपर जगपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दर्जनों लोग हथियारों के साथ परिसर में घुस आए, गार्डों के साथ मारपीट की, नकदी और लाइसेंसी राइफल ले गए तथा कई गार्डों को अपने साथ ले गए।

शिकायतकर्ता जगपाल सिंह द्वारा एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को दी शिकायत के अनुसार 27 जून की सुबह करीब 5 बजे यह लोग मेरी जमीन का गेट और दीवार पार कर परिसर में घुस आए। उस समय परिसर में पांच सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। आरोप है कि घुसपैठ करने वालों ने गार्डों के मोबाइल फोन छीन लिए, उनके साथ मारपीट की और परिसर में तोड़फोड़ की।
शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने परिसर में रखी एक लाइसेंसी राइफल, करीब 50 हजार रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गए। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर और डीवीआर अपने साथ ले गए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के दौरान कुछ गार्डों को जबरन वाहनों में बैठाकर ले जाया गया। बाद में एक घायल गार्ड सड़क किनारे मिला, जिसने घटना की जानकारी दी है । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया । डेवलपर जगपाल ने आरोप लगाया है कि थाना देहात में मामले की तहरीर दिए जाने के बावजूद अब तक संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उनका कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ केवल शांति भंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत और तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button