हापुड़

हापुड़ में चेकिंग के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद…

दस्तोंई रोड पर पुलिस की कार्रवाई, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; अपराधियों पर अभियान लगातार जारी...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़। जनपद में अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। नियमित वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दस्तोंई रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार पुत्र वेदप्रकाश, रोहन पुत्र भोले और राहुल पुत्र अजय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान तीनों के पास से अवैध चाकू बरामद होने पर पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और जनपद में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखा जा सके ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button