रामपुर शाहबाद
दलित महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने शाहपुर देव निवासी दलित महिला क्रांति देवी की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया कि क्रांति देवी ने भूमि विधिवत खरीदी थी और उस पर नींव व बाउंड्रीवाल भी बनवाई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने निर्माण क्षतिग्रस्त कर जमीन पर कब्जा कर लिया तथा विरोध करने पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी।
संगठन का कहना है कि पीड़िता पिछले तीन माह से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

