रामपुर शाहबाद
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव तुरखेड़ा निवासी परविंद्र और विनय घायल हो गए। वहीं, नगर के मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी शानू भी सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। दूसरी ओर हादसे में गांव हिम्मतपुर निवासी जाहिद घायल हुआ, जबकि जनपद बदायूं निवासी सोनू भी अलग सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल पहुंचा। सभी घायलों का उपचार कराया गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

