रामपुर शाहबाद
आपूर्ति विभाग की मनमानी तो धरने पर बैठे किसान कुछ देर बाद समस्या का हुआ समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव ठाकुर अजीत सिंह के नेतृत्व मे तहसील शाहबाद पहुंचे जहाँ आपूर्ति अधिकारी ने किसान का काम तीन महीने से टाल मटोल कर रहे थे।किसान राहुल कैंसर पीड़ित है और कई माह से तहसील के चककर काट रहा था,इस बारे मे जब यूनियन के बरिष्ठ पदाधीकरियो ने संवन्धित अधिकारी से बात की तो उन्होंने पदाधिकारिओं को भी बहाना बनाकर टालने की कोशिश की।जिससे पदाधिकारी आक्रोशित हो गये और दरी बिछाकर वही बैठ गये ,मामले को बढ़ता देख उच्च अधिकारिओं ने हस्तक्षेप कर सम्बन्धित अधिकारीयो गरीब,किसान के साथ ऐसा ना करने का आश्वासन दिया।तथा रुका हुआ तीन महीने पुराना कार्ये किसान का हाथो हाथ कराया गया। जिससे किसान नेताओं का गुस्सा शांत हुआ और धरना प्रदर्शन ख़त्म कर दिया गया।धरने मे शामिल रहे,मंडल उपाध्यक्ष मीनू यादव,युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव,तहसील अध्यक्ष चौधरी सुन्दर पाल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी नाज़िम सिद्दीकी ,युवा तहसील अध्यक्ष सवाबुल,जिला उपाध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष नासिर घोसी,अफसर अली,बाबू अली,मुराद अली प्रधान,खुशनबी,साजिद अली,आलम,ज़की,सोनू, नजाकत अली,सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
