हिंदू जागृति मंच ने मनाया पॉलिथीन मुक्ति दिवस।

सब्जी फल के ठेले, दुकानदारों, आने-जाने वाले ग्राहकों, सब्जी मंडी, खुले बाजार में हिंदू जागृति मंच ने टोली बनाकर बांटे कपड़े के थैले।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
संभल। हिंदू जागृति मंच की ओर से पॉलिथीन मुक्ति दिवस के अवसर पर कपड़े के थैले दुकानदारों ग्राहकों फल सब्जी के रेहडी ठेले बालों को वितरित किए गए और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का निवेदन भी किया गया हिंदू जागृति मंच समय समय पर पर्यावरण बचाओ की थीम पर वृक्षारोपण पॉलिथीन बहिष्कार सफाई अभियान तथा पर्यावरण बचाने के संकल्प देने दिलाने के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उसी क्रम में आज पॉलिथीन मुक्ति दिवस के अवसर पर हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने चार टोलियां बनाई टोली बनाकर तिरंगा मार्केट सब्जी मंडी चक्की पाट रोड बरेली सराय यशोदा चौराहा आदि अनेक जगहों पर दुकानदारों, ग्राहकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए और प्लास्टिक पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने का निवेदन किया गया। इस अवसर पर दुर्वेश सैनी, सुबोध पाल ,सुबोध कुमार गुप्ता, विकास कुमार वर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर ,सुमन कुमार वर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र शर्मा, अमित वार्ष्णेय ,उमेश सैनी व शलभ रस्तोगी आदि ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कपड़े के थैले वितरित करके पॉलिथीन मुक्ति दिवस को सार्थक बनाया। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पॉलिथीन को चलन से बाहर करने में ग्राहकों को जागरूक होना चाहिए। दुकानदार अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करते हुए पॉलिथीन देते हैं। आज हर व्यक्ति ग्राहक है। हम ग्राहकों को जागरूक होना पड़ेगा और दुकानदार से पॉलिथीन को मना करके आदर्श प्रस्तुत करना होगा। तभी पॉलिथीन से छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने पर्यावरण बचाओ का चिंतन करते हुए प्लास्टिक से तौबा करने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का अपने सभी सदस्यों से तथा बाजार में ग्राहकों दुकानदारों से आह्वान किया। बाजार में कपड़े के थैले वितरण करने का तथा प्लास्टिक पॉलिथीन को उपयोग न करने का संकल्प लेने का समस्त कार्यक्रम हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित हुआ।



