पाकुड़

SIR को लेकर सदर प्रखण्ड में प्रशिक्षण अभियान, सीओ और कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं को किया जागरूक

Training campaign regarding SIR held in Sadar Block; Circle Officer and Congress Minority District President raise voter awareness.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखंड, पाकुड़ में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता गणना प्रपत्र भरने को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के बूथों पर पहुंचकर अंचलाधिकारी (सीओ) पाकुड़ तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज ने बीएलओ (BLO), बीएलए (BLA) और स्थानीय शिक्षित युवाओं को गणना प्रपत्र सही एवं सुरक्षित तरीके से भरने की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं ने प्रपत्र से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका अंचलाधिकारी और शाहीन परवेज ने शांतिपूर्वक एवं विस्तार से उत्तर दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बीएलओ या प्रशासन से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button