हापुड़

हापुड़ रेलवे स्टेशन के सामने बरसात से हुआ स्थायी जलभराव और यात्रियों को हो रही भारी असुविधा के संबंध में हुई शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड – हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले स्थानीय निवासी अजय त्यागी ने हापुड नगरपालिका में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हापुड़ रेलवे स्टेशन के ठीक सामने हर समय घुटनों तक पानी भरा रहता है। जल निकासी की कोई भी पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण यह जगह अब एक स्थाई तालाब बन चुकी है। यात्रियों की परेशानी: स्टेशन आने-जाने वाले आम यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय व्यापार पर उसका असर पड़ रहा है । आस-पास के दुकानदारों और ऑटो/रिक्शा चालकों का काम पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। बीमारियों का खतरा बना हुआ है । लंबे समय से जमा इस गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे महामारी फैलने का खतरा है। ऐसा लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है । कई बार शिकायत के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है । हमारी मांग है कि तुरंत संज्ञान लेकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाए और जनता को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति दिलाई जाए!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button