जालौन
500 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मैडल, एक पेड़ देकर किया पुरस्कृत
एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। बुधवार को एसआर इण्टर कॉलेज उरई के प्रांगण में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इसमें ग्रुप के विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 500 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम अनुरागी उपस्थित रहे।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय त्रिपाठी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ऊषा गुप्ता, उरई नगर प्रथम की मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह सेंगर, वरिष्ठ नेत्री मंजू रानी, पूर्व नगर मंत्री अरविंद जी सहित सैकड़ो की संख्या में अभिभावक गण एवं मेधावी उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर, प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू गुप्ता, अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्य अरुणा पोरवाल जूनियर स्कूल के प्रधानाचार्य चन्द्र किशोर त्रिपाठी, प्राइमरी के प्रधानाचार्य लाखन सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने किया। समारोह में अंग्रेजी माध्यम के साइंस ग्रुप के डिस्ट्रिक्ट टापर एसएस आर पब्लिक स्कूल उरई के इण्टरमीडिएट छात्र देव चतुर्वेदी 95.6 प्रतिशत, हाईस्कूल टापर रितिका प्रजापति, स्कूल टापर्स में नित्या यादव, शिवानी परिहार, सारांश अग्रवाल, आनवी गुप्ता, भविष्य गुप्ता, सत्यम प्रजापति, विकास यादव, करिश्मा, रेशमा, शिवानी, रोहित, राज वर्मा, अंशिका नायक, राधिका सिंह, सक्षम पटेल, चिराग सहित लगभग 500 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मैडल, एक पेड़ देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने बच्चों से कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतिभा को अवसर उपलब्ध हैं बस पूरे मनोयोग से उसे पूरा करने की जरूरत है साथ ही वृक्षारोपण कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। सभा अध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने बच्चों से कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य बनाकर उसे हासिल करने की जरूरत है। कार्यक्रम की व्यवस्था में समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, संचालन विद्यालय के शिक्षक संतोष गोस्वामी ने किया।



