डीवीसी मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान से मिले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी
विस्थापितों के अधिकार, रोजगार और जनसुविधाओं पर की सार्थक चर्चा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। क्षेत्र के विकास और जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गुरुवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया से औपचारिक मुलाकात की।बैठक के दौरान उन्होंने विस्थापित परिवारों के अधिकारों, स्थानीय युवाओं के रोजगार, जनसुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्र की अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा डीवीसी पॉवर प्लांट बोकारो थर्मल क्षेत्र की लाइफलाइन है। यहां के विस्थापित परिवारों को उनका अधिकार मिले, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिले और जनसुविधाओं का विस्तार हो, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना और सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करना जरूरी है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय ही विकास को नई गति प्रदान करता है। मुख्य महाप्रबंधक ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, जितेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष सचिन महतो, कमलेश महतो, मंजूर आलम, आर मोनू कुमार आदि लोग मौजूद थे।


