12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करें: मुख्य विकास अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहजोई : कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की उन्होंने सभी संबंधित विभागों से गड्ढों की खुदाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पौधारोपण हेतु निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गड्ढों की खुदाई समय से पूर्ण कराई जाए उन्होंने निर्देशित किया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए इस संबंध में नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ड सदस्य ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए मुख्य विकास अधिकारी ने 5 जून से 21 जून तक किए गए वृक्षारोपण कार्यों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित कर प्रत्येक कर्मचारी द्वारा कम से कम 10 पौधे लगाए जाएं। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण कर जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) सामाजिक संगठनों तथा ग्रामवासियों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद को प्राप्त वृक्षारोपण लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा किया जा सके इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अखिलेश कुमार चौबे उप कृषि निदेशक अरुण त्रिपाठी जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



