जालौन

नगर पंचायत कदौरा के औचक निरीक्षण में एसडीएम गंदगी देख भड़के

सफाई से रहो और सफाई में रहो ऐसी गंदगी अब भविष्य में नहीं मिलनी चाहिए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। तेजतर्रार उप जिलाधिकारी अमित शेखर ने नगर पंचायत कदौरा का अचानक निरीक्षण किया जहां कूड़ा गाड़ी के खड़े होने की जगह और सार्वजनिक शौचालय में व्याप्त गंदगी को देखकर उन्होंने कर्मचारियों की जमकर क्लास ली।
शासन की मंशानुरूप आम जनता की समस्याओ के प्रति गंभीरतापूर्वक समाधान खोजने की धारणा रखने वाले एसडीएम कालपी अमित शेखर ने नगर पंचायत कदौरा के परिसर पर बने हर कक्ष को देखा छतों की स्थिति देखी वाहन स्टैंड देखा तो उन्हें कूड़ा गाड़ी के नीचे गंदगी दिखाई दी जिसे देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कर्मचारियों को बुलाकर पूंछा कि यह सब क्या है इतनी तो समझ आप लोगों में भी होनी चाहिये कि यदि कोई आमजन भी यह सब देखेगा तो मेरी समझ से अच्छा फील नहीं करेगा और भविष्य में ऐसी गंदगी नहीं मिलनी चाहिए डांटकर आगे ही बढ़े कि उन्हें सार्वजनिक शौचालय दिखाई पड़ा तो उन्होंने देखा कि वहां भी दुर्गन्ध और गंदगी तो उन्होंने डांटा भी और समझाया भी कि हमारा रहन सहन, साफ सफाई और बातचीत का ढंग हमारी पहिचान बताता है। इसलिए हमेशा प्रयास रहे की सफाई से रहो और सफाई में रहो इसलिए ऐसी गंदगी अब भविष्य में नहीं मिलनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button