जालौन

बस स्टैंड की अंग्रेजी शराब दुकान पर आवकारी विभाग का औचक छापा

स्टॉक व अभिलेखों की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर गुरुवार को आवकारी विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर स्टॉक, अभिलेखों एवं बिक्री व्यवस्था की गहन जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
जानकारी के अनुसार पुराने बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान, जो लाइसेंसधारक अंजुली रावत के नाम से संचालित बताई जा रही है, को लेकर पिछले कई दिनों से विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर आवकारी विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर स्टॉक का मिलान किया तथा बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इस दौरान दुकान पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।
छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा।
हालांकि, आवकारी विभाग की ओर से अभी तक किसी अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर स्थित पुराने बस स्टैंड का है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button