पाकुड़

नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल के प्रयास से अशोक मेडिकल के पास लगा नया ट्रांसफार्मर, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

New transformer installed near Ashok Medical through the efforts of Municipal Council President Shabari Pal; locals express gratitude.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल के सतत प्रयास और सक्रिय पहल से पाकुड़– धूलियान रोड स्थित अशोक मेडिकल के समीप नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिया गया। लंबे समय से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग से लगातार समन्वय किया, जिसके परिणामस्वरूप नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर स्थापना के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल स्वयं मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने कार्य की निगरानी की और ट्रांसफार्मर के सफलतापूर्वक स्थापित होकर चालू होने तक वहीं रहकर पूरे कार्य को अपने नेतृत्व में संपन्न कराया। स्थानीय लोगों ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और बार-बार होने वाली तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी। इस पहल के लिए क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button