अमरोहा

मुबारकपुर कला में जलभराव से ग्रामीण परेशान

सड़क पर भरे गंदे पानी से  निकलने को मजबूर

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा। विकासखंड हसनपुर के ग्राम मुबारकपुर कला से होकर गुजरने वाले हसनपुर–बेगपुर मुंडा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
 सड़क के दोनों ओर स्थित नालों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर भर गया है, जिससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं, जिससे वाहन चालक और सवारियां चोटिल हो रही हैं।
 प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव होने से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले नालों का पानी पास स्थित तालाब में चला जाता था, लेकिन मध्य गंगा नहर की शाखा बनने के बाद तालाब तक जाने वाला नाला अवरुद्ध हो गया है।
 इसके चलते बरसात और नालों का पानी सड़क पर ही जमा होने लगा है। ग्रामीण कई बार संबंधित अधिकारियों से नाले का निर्माण व  सुचारु कर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि नालों की तत्काल सफाई कराई जाए तथा नाले के पानी को तालाब तक पहुंचाने की सुनिश्चित  व्यवस्था की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगामी समाधान दिवस में ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन का अवगत कराएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button