पाकुड़

दिनदहाड़े महिला शिक्षिका से सोने की चेन की छिनतई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Gold chain snatched from female teacher in broad daylight; questions raised about security arrangements.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़।  जिले में चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। रविवार को शहर के श्याम नगर मुहल्ले में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला शिक्षिका से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, महिला शिक्षिका प्रेरणा राज एक ज्वेलरी दुकान से अपना काम निपटाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली और देखते ही देखते बाइक से नौ-दो ग्यारह हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही बदमाशों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। शहर में दिनदहाड़े हुई इस छिनतई की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को और सक्रिय कदम उठाने की जरूरत है। फिलहाल आम लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कर आरोपियों तक कब पहुंच पाती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button