भरत पुर

पुलिस निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश कुमार मीना द्वारा पुलिस निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। जिसमें भुसावर थाना प्रभारी रामदयाल मीणा का स्थानांतरण भुसावर से महिला थाना भरतपुर के थानाधिकारी पद पर किया गया है। वहीं पुलिस लाइन से राजेश कुमार मीना को भुसावर थानाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में खेड़ली मोड़ थाना की कमान पवन यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा उप निरीक्षकों की तबादला सूची में वनय सिंह को पुलिस लाइन से भुसावर थाना में उप निरीक्षक के पद पर लगाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button