बरेली
स्काउट-गाइड गतिविधियों को स्कूलों में अनिवार्य रूप से चलाएं: कार्यशाला में निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संस्था बरेली के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या एवं पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि डॉ० लोकेश चंद्र उपाध्यक्षा श्रीमती कुसुम लता राजपूत एवं सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुश्री प्रीति रहीं। अध्यक्षता जिला आयुक्त स्काउट डॉ० एस0 पी0 पाण्डेय_ने की। कार्यशाला का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना से हुआ।अतिथियों का स्वागत जिला सचिव डॉ० मनोज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष डॉ० हरीश कुमार स्वामी एवं जिला आयुक्त गाइड श्रीमती अनु पाराशरी ने किया। कार्यशाला में विद्यालयों में स्काउटिंग/गाइडिंग गतिविधियों को अनिवार्य रूप से संचालित करने, सभी स्तर के विद्यालयों में पंजीकरण/नवीनीकरण, प्रगतिशील प्रशिक्षण एवं प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा प्रेषित कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में डॉ० राजेंद्र गंगवार, श्रीमती चमन जहाँ, डॉ० संदीप इंदवार सहित 97 विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या उपस्थित रहे। संचालन डॉ० पुष्प कांत शर्मा ने किया। सहयोग में गौरव पाठक, सरबजीत कौर, जमनावती, इलियास अहमद रहे।




