बरेली
मुखबिर की सूचना पर जेल से फरार बंदी को शरण देने वाला गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नासिर पुत्र रहमतुल्लाह निवासी परतापुर चौधरी उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय कारागार इज्जतनगर से फरार हुए बंदी से उसकी मुलाकात जेल के अंदर बनी मजार के पास हुई थी। भागने के बाद बंदी 4 दिन तक उसके घर में रहा।
गिरफ्तार व्यक्ति ने पत्नी से झूठ बोला कि वह जानवरों का व्यापारी है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए रखे 1 अवैध तमंचा .315 बोर व 1 जिंदा कारतूस भी फरार बंदी को दे दिया था। पुलिस ने तमंचा बरामद कर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम: यह कार्रवाई थाना प्रभारी इज्जतनगर सुरेश गौतम के नेतृत्व में की गई।



