बालाघाट

सीए बलजीत सिंह छाबड़ा को पीएचडी की उपाधि प्राप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बालाघाट। नगर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट *सीए बलजीत सिंह छाबड़ा* को बिजनेस मैनेजमेंट एवं सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी विषय में *डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी)* की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपलब्धि उनके वर्षों के परिश्रम, समर्पण एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
सीए बलजीत सिंह छाबड़ा लंबे समय से वित्त, कराधान, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं समाज में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
इस अवसर पर डॉ. बलजीत सिंह छाबड़ा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हुए अपने पूजनीय पिताजी श्री कुलदीप सिंह छाबड़ा के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संस्कार, आशीर्वाद एवं जीवन मूल्यों ने उन्हें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
साथ ही, उन्होंने अपनी आदरणीय माताजी के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह, त्याग, आशीर्वाद एवं निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें जीवन के प्रत्येक चरण में आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है।        अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अमृत छाबड़ा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया और कठिन समय में भी उनका पूर्ण सहयोग किया, जिसके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी
डॉ. छाबड़ा ने अपने बड़े भाई श्री कमलजीत सिंह छाबड़ा का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा, स्नेह एवं सहयोग ने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बड़े भाई सदैव एक अभिभावक की तरह उनके साथ खड़े रहे और हर परिस्थिति में उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
डॉ. छाबड़ा ने कहा कि यह उपाधि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके परिवार के त्याग, सहयोग एवं आशीर्वाद का परिणाम है तथा यह युवाओं के लिए उच्च शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. सीए बलजीत सिंह छाबड़ा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button