हापुड़
जिलाधिकारी कविता मीणा ने कावड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर अधीनस्थों को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड । पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत आज डीएम कविता मीना ने जनपद से होकर गुजरने वाले प्रमुख कावड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए समय से ही सभी मार्गों का संबंधित अधिकारी अपने-अपने स्तर से भी भौतिक निरीक्षण कर ले। कहीं पर कोई भी समस्या पाई जाती है तो उसका समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।




