साहेबगंज

राजमहल प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित

बड़ी संख्या में लोगों ने किया आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के राजमहल प्रखंड अंतर्गत झारखंड सरकार के निर्देश और जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईद के मार्गदर्शन में राजमहल प्रखंड परिसर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध कराना था।ताकि लोगों को बार बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।शिविर में बड़ी संख्या में युवा,वाहन चालक और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस दोनों के लिए आवेदन किए और सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी कीं। परिवहन विभाग की टीम ने दस्तावेजों का सत्यापन,आवेदन पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी पारदर्शिता और सरलता के साथ संपन्न कराईं गई।जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य परिवहन विभाग की सेवाओं को आम जनता तक सरल,सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।वही परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।विभाग ने सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था के लिए आम नागरिकों से सहयोग मांगा है।विभाग ने जानकारी दी है कि अगला ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आगामी27जुलाई 2026को आयोजित किया जाएगा।शिविर का समय पूर्वाह्न 11:30बजे से अपराहन से3:00बजे पूर्वाहन तक रहेगा।इस अवसर पर परिवहन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button