गाजियाबाद

लोनी में दो करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

रामपार्क समेत कई क्षेत्रों की सड़कें और गलियां बनाई जाएगी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री  विधायक निधि से लगभग ₹2 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का आज शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत वार्ड संख्या 29, 44 और 48 में 50 फुटा मुख्य मार्ग, रामपार्क की प्रमुख सैंपल हाउस रोड तथा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इससे आवागमन आसान होने के साथ जलनिकासी व्यवस्था में भी सुधार आने की उम्मीद है।
विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया तथा विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सीवरेज, सड़क और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री त्वरित विधायक निधि से स्वीकृत यह परियोजना भी उसी विकास अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक वार्ड तक बेहतर सड़क और नागरिक सुविधाएं पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सभासद कुलबीर चौहान, जयवीर बंसल, अनूप भड़ाना और हरेंद्र प्रधान ने कहा कि रामपार्क क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही सड़क और गलियों की समस्या का समाधान होने जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
इस दौरान सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, बीडीसी अरुण चतुर्वेदी, मंडल महामंत्री सूरज मिश्रा, डॉ. रविश, पूर्व सभासद प्रमोद कुशवाहा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रमोद शास्त्री, प्रमोद भट्ट, एम.एन. शास्त्री, श्यामवीर खारी, श्री बैंसला, तोता राम भंडारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button