बालाघाट
विधवा महिला ने रिश्तेदारों पर लगाया लाखों के सामान ले जाने का आरोप
एसपी पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग

पांच लोगों को बनाया अनावेदक,थाने में शिकायत दर्ज नहीं होने का लगाया आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे निवासी विधवा महिला प्रीति कटरे,उनकी पुत्री सृष्टि कटरे एवं नाबालिग पुत्र दिव्य कटरे ने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को लिखित शिकायत सौंपकर अपने ही रिश्तेदारों पर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का घरेलू सामान एवं निर्माण सामग्री ले जाने का आरोप लगाया है।
शिकायत पत्र में अनावेदकों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही तथा सामान वापस दिलाने की मांग की गई है।
शिकायत में हिरकन बाई कटरे(67 वर्ष),राजेन्द्र कटरे (52वर्ष),श्रीमती उषा कटरे(42 वर्ष),लुखराम कटरे(50 वर्ष)एवं राहुल कटरे (25 वर्ष) को अनावेदक बनाया गया है।
आवेदन पत्र में लिखेंअनुसार सभीअनावेदकआपस में रिश्तेदार हैंऔर लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है,जिसका मामला व्यवहार न्यायालय में भी विचाराधीन बताया गया है।आवेदन के अनुसार प्रीति कटरे के पति के निधन के बाद वह अपने बच्चों के साथ लालबर्रा में रहकर जीवनयापन कर रही हैं तथा ग्राम साल्हे स्थित मकान, कृषि भूमि एवं मुर्गी फार्म की देखरेख करती रही हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अनावेदक उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई 2026 को जब वे अपने मकान पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर रखा लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का घरेलू सामान तथा करीब 2 लाख रुपये की निर्माण सामग्री(रेत,गिट्टी एवं सरिया)गायब थी।उनका आरोप है कि उक्त सामान अनावेदकों द्वारा बिना अनुमति के ले जाया गया।
शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि 26 जुलाई 2026 को लालबर्रा थाना में लिखित आवेदन देने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।इसके बाद 27 जुलाई 2026 को उन्होंने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच,अनावेदकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही तथा सामान वापस दिलाने की मांग की है।




