भरत पुर

गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारम्भ

21 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर कस्बे में संचालित नौ सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार रोहित सिंघल व प्रभारी शेरसिंह सैनी के नेतृत्व में संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। शाखा की ओर से इस कार्यक्रम के लिए कस्बे के 21 शिक्षण संस्थान चिन्हित किए गए हैं।
 शाखा गतिविधि संयोजक सेवा ताराचंद गोयल व संयोजक सम्पर्क बृजेश जिन्दल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत भारत में गुरु-शिष्य सम्बन्धों की एक आदर्श परम्परा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रयासरत कस्बे के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में प्रतिवर्ष में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय में एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं एक सर्वश्रेष्ठ छात्र को सम्मानित किया जाता है। शाखा की ओर से शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी व अध्यक्ष नीरज शर्मा के मार्गदर्शन में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन कस्बे में संचालित शिक्षण संस्थान प्रेम पब्लिक स्कूल, गांधी ज्योति स्कूल, स्पार्कल किडस एकेडमी, दीवान पब्लिक स्कूल, सुलभ माध्यमिक विद्यालय, चेतन विद्या मंदिर, माॅर्डन जगदम्बा स्कूल एवं दोनों सरकारी सीनियर स्कूलों से किया गया तथा इन विद्यालयों के शिक्षक रामकेश सैनी, रेनू शर्मा, हेमलता शर्मा, मोहनसिंह, रेनू आर्य, अनिता कुमारी, सीमा सिंह, शिशुभान मीणा, कोशलेन्द्र कुमार एवं विद्यार्थी दुष्यंत, देवेश, प्रीति, यशराज, नंदिनी, साक्षी, आदया, अंशु, मानवी को दुपटटा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौंके पर वरिष्ठ सदस्य प्रकाश जैमन व राजवीर सिंह ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद की शाखाओं की ओर से भारतीय गुरु शिष्य परम्परा को जागरूक रखने के लिए पूरे देश में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम कस्बे के 21 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था प्रधानों ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शाखा के निशांक सोनी, पवन अग्रवाल, दिलीप सिंघल, राखी गुप्ता एवं शिक्षाविद मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button