खैरथल

हरियालो राजस्थान अभियान की खैरथल पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरुआत: 101 पौधे रोपे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : राज्य सरकार की पहल पर खैरथल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर एवंं बाहर सड़क किनारों में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर 101 पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई
एएसपी  ने कहा कि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करने के साथ कार्बन के उत्सर्जन को कम करना है।वर्षा काल मे हमारा प्रयास रहेगा अधिक से अधिक पौधारोपण हो और उनका संरक्षण भी सुनिश्चित हो
इस मौके पर एएसपी जयासिंह के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मियों ने श्रमदान किया।
नगर परिषद खैरथल द्वारा शुक्रवार को हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत 21 हजार पौधों का करेंगे पौधरोपण
 नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया की यह कार्यक्रम परिषद क्षेत्र के नंगला डूंगर में सुबह नो बजे आयोजित किया जायेगा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button