पाकुड़

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित, 4 अगस्त को होगा अनावरण

Life-size statue of Dishom Guru Shibu Soren installed in Pakur; unveiling to take place on August 4.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पाकुड़ के पुराना डीसी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थापना का कार्य झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की देखरेख में कराया जा रहा है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, राजमहल सांसद विजय हांसदा, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी नेताओं के शामिल होने की संभावना है। साथ ही जिला प्रशासन की टीम और झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम एवं सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने संयुक्त रूप से चार अगस्त को आयोजित होने वाली कार्यक्रम स्थल में अबतक की गई तैयारियों का जायजा लिया। प्रतिमा स्थापना कार्य के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button