जयपुर

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की बहुप्रतीक्षित एवं न्यायोचित मांग के समर्थन में राजस्थान शिक्षक संघ का आव्हान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
जयपुर : राजस्थान  शिक्षक संघ (आज़ाद) द्वारा तृतीय श्रेणी संवर्ग के समस्त संवर्गों (शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, प्रबोधक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष) के स्थानांतरण की मांग को लेकर “तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति, राजस्थान” द्वारा आयोजित महाआंदोलन का पूर्ण समर्थन दिया है संघ के अध्यक्ष अरविंद जाखड़ ने बताया  कई वर्षों से स्थानांतरण के संवैधानिक एवं मानवीय अधिकार से वंचित शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए अब एकजुट होने का समय है।इसलिए 5 अगस्त 2026 को शहीद स्मारक जयपुर में होने वाले महाआंदोलन मे अधिक से अधिक पहुंच कर एकता का परिचय दे और आंदोलन को सफल बनाये  जाखड़ ने कहा शिक्षको की शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक एकजुटता सरकार को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने हेतु प्रेरित करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button