भरत पुर
गांव घाटरी क्रेशर जोन में क्रेशर संचालकों की ओर से क्रेशर बचाओ रोजगार बचाओ को लेकर बुधवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। भरतपुर जिले के भुसावर उपखंड में स्थित गांव घाटरी के क्रेशर जोन में अवैध रूप से संचालित हो रही क्रेशरो को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीण जनों की ओर से की जा रहेअनिश्चित कालीन धरने के विरोध में बुधवार से घाटरी कारवान में चल रही क्रेशर संचालकों की ओर से क्रेशर बचाओ, रोजगार बचाओ को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए है।
धरने की सूचना पर पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने क्रेशर संचालकों की बात को सुना और कहा कि अवैध रूप से चल रही क्रेशरो को बंद किया जाए वैधानिक क्रेशरो का संचालन किया जाए।रोजगार बचाओ क्रेशर बचाओ को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे क्रेशर संचालक बंटी शर्मा, जीतेंद्र कुमार तिवाड़ी , अनिल अनोखी जघीना आदि ने बताया कि गांव घाटरी में अवैध खनन एवं अवैध क्रेशर संचालन को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीण जन धरना प्रदर्शन कर रहे है अवैधानिक है।उन्होंने बताया कि घाटरी क्रेशर जोन में संचालित क्रेशर सरकारी शर्तों के अनुसार संचालित हो रही है तथा कोई भी क्रेशर अवैध रूप से संचालित नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि 2016में कुछ ग्रामीण जनों ने राजस्थान हाई कोर्ट में पी एल आई याचिका लगाई गई थी
उसको ग्रामीण जनों ने ले देकर वापिस ले लिया था। अब कुछ ग्रामीण जन अवैध वसूली करने के इरादे से इन क्रेशर को अवैध बता रहे है जो गलत है।
राजस्थान सरकार के खनिज विभाग की ओर से जिस जगह पर लीज दे रखी है उसी जगह पर क्रेशर संचालकों की।ओर से पत्थर का खनन कार्य किया जा रहा है ।साथ ही वाहनों से उड़ने वाले डस्ट से बचाव के लिए आबादी इलाकों में पानी के टैंकर से पानी का छिड़ काव किया जा रहा है ।वहीं पर्यावरण की दृष्टि से क्रेशर जोन में पेड़ लगा रखे है ।
क्रेशर संचालकों ने बताया कि भुसावर उपखंड इलाके के गांव कारवान एवं घाटरी क्रेशर जोन में लगी क्रेशरो से हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिला हुआ जिससेअपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है ।साथ ही सरकार को भी राजस्व का लाभ हो रहा है। इधर भुसावर प्रशासन ने बताया कि क्रेशर जोन में लगी क्रेशरो संचालकों की ओर से अवैध खनन कार्य कराए जाने, अवैध बिना कन्वर्जन के चल रही है क्रेशरों की जांच कराई जाएगी ।अवैध होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।




