भरत पुर
भुसावर से प्रथम डांक कांवड लेने 31 कांवडियो का दल हरकी पौडी हरिद्वार हुआ रवाना
शिव कांवड सेवा समिति और नगरकोट ज्वाला एवं चामुण्डा देवी मां के संयुक्त तत्वाधान में हुए रवाना

11 अगस्त मंगलवार को करेगें जलाभिषेक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : महाकाल को हस्ती है, जिससे मिलने को दुनिया तरसती है। और भोले की फौज करेगी मौज के जयकारों के साथ शिव डांक सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर और मां नगरकोट ज्वाला चामुण्डा मां भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम डांक कांवड़ यात्रा आज बुधवार 05 अगस्त को हर की पौड़ी हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए 31 शिव भक्तों के साथ वाहन में सवार होकर प्रस्थान किया। वहीं भक्त मण्डल के सदस्य एवं नगरपालिका भुसावर के निवर्तमान पार्षद रामस्वरुप सैनी, बन्टी भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव कांवड सेवा समिति भुसावर एवं मां नगरकोट ज्वाला और चामुण्डा मां के तत्वाधान में प्रथम शिव डांक कांवड यात्रा 05 अगस्त बुधवार को कस्बे के नयागांव सड़क मार्ग स्थित कुण्डा के पास मां नगरकोट वाली और मां चामुण्डा देवी मन्दिर में विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर बैण्ड बाज की मधुर आवाज में भजनों पर नृत्य करते हुए भगवान के गगनचुंबी जयकारों के साथ शहर परिक्रमा करते हुए ठाकुर गणेश मन्दिर राजा मण्डी के पास की पूजा अर्चना कर मस्तक पर रोली का टीका लगाकर अपने से बड़ों के पैर छू कर सकुशल मंगलमय डांक कांवड लाने का आशीर्वाद लेकर 31 शिव भक्तों का जत्था (दल) वाहन में सवार होकर हर की पौड़ी हरिद्वार में स्नान कर डांक कांवड उठाएंगे। इसके बाद 11 अगस्त मंगलवार को सावन माह की महाशिवरात्रि के दिन भोले की मर्जी अनुसार विद्वान पण्डितो द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ शिवालय में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। और विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर हवन में आहुतियां प्रदान की जाएगी।



