
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। सीसीएल स्वांग वाशरी के परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन बाबू से वामदलों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई (एम), सीपीआई, सीपीआई (माले) के लोग शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सीपीआई (एम) के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कुछ दिनों पूर्व न्यू स्वांग वाशरी निर्माण से संबंधित मांगों को लेकर स्थानीय बेरोजगार सर्दलीय मोर्चा के नाम से कुछ लोगों का प्रतिनिधिमंडल स्वांग वाशरी परियोजना पदाधिकारी से मिला था। उन्होंने कहा किसी तथाकथित मोर्चा या व्यक्ति को सर्वदलीय के नाम से किसी भी संस्था में परिचय देना अनुचित एवं असंवैधानिक है। उन्होंने परियोजना पदाधिकारी को स्पष्ट कहा ना तो विभिन्न राजनीतिक दलों की कोई बैठक आयोजित हुई है ना ही कोई सर्वदलीय कमेटी न्यू स्वांग वाशरी निर्माण में नियोजन विस्थापन से संबंधित बनी है। उन्होंने साफ-साफ कहा वामदलों का इस मोर्चे से कोई संबंध नहीं है।
सीपीआई (एम) के राकेश कुमार, सीपीआई के अनवर रफी, सीपीआई (माले) के सुरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से कहा न्यू स्वांग वाशरी का निर्माण स्वागत योग्य कदम है। इस वाशरी के निर्माण में विस्थापितों एवं स्थानीय लोगों को नियोजन मिलना चाहिए। गोमिया एक औद्योगिक क्षेत्र से घिरा होने के बावजूद रांची रोड, दूसरे जिला एवं दूसरे राज्य काम के लिए जाते हैं। उन मजदूरों को न्यू स्वांग वाशरी के निर्माण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
इस प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई (एम) के शंकर प्रजापति, भोला स्वर्णकार, अश्विनी कुमार, माले के देवेंद्र राम, की के मो. कलाम शामिल थे।




