साहेबगंज

पीडीएस दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक

एमओ ने समय पर पारदर्शी राशन वितरण का दिया सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज : प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुभाष कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली पीडीएस के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में खाद्यान्न वितरण की स्थिति,ई-केवाईसी,समय पर राशन वितरण,लाभुकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा सरकार के निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई।इस दौरान एमओ सुभाष कुमार ने सभी पीडीएस दुकानदारों को निर्धारित समय पर पारदर्शिता के साथ राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र लाभुक को बिना किसी भेदभाव के समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने चेतावनी दी कि वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बैठक में एमओ ने राशन दुकानदारों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।वही मौके पर मो.असलम,ओम प्रकाश साह,मोहन कुमार रक्षित,छठू साह,बरन किस्कू,शशि कांत साह,उत्तम ढोली,मीना देवी, कांत लाल साह,सुनील मुर्मू,छोटे लाल आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button