भरत पुर
मरीज का विश्वास जीतना, मानवता की सेवा ही डॉक्टर्स की पूंजी
सिद्ध संत ने किया नर्सिंग ऑफिसर शेख चन्द बाबूजी को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी केहरी सिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर श्री शेख चंद्र बाबूजी की मानवता को देखकर और उनकी निष्काम सेवा और जीवन रक्षक कार्यों की सराहना करते हुए बहुत पुराने और सिद्ध संत ने माला और साफा पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया। वहीं संतों द्वारा चिकित्सको (डॉक्टरो ) का सम्मान करना समाज में मानवीय मूल्यों,करुणा और सेवा की भावना को रेखांकित करते हुए भारतीय संस्कृति में चिकित्सक को धरती का भगवान माना गया है। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत स्टाफ ने बताया कि सिद्ध संत जब भी बीमार होते हैं तो बाबूजी पूरी निष्ठा से उनकी सेवा करते हैं। और वही सिद्ध संत ने कुछ दिन पूर्व गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया था।



