अमरोहा

इनवर्टर-बैटरी की दुकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा,हसनपुर। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने इनवर्टर-बैटरी की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 47,090 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह चोरी 31 जुलाई को हुई थी। संभल बस स्टैंड चौराहे के पास इनवर्टर-बैटरी की दुकान के मालिक नफीस पुत्र लतीफ निवासी उझारी, थाना सैदनगली, नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान का शटर उठाकर गल्ले में रखे करीब 97 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद हसनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कासिम पुत्र खलील अहमद, अमन पुत्र अब्दुल जब्बार और अयान पुत्र इस्तेकार, निवासी नई बस्ती, कैलसा रोड, कसाई वाली गली, थाना पाकबड़ा, मुरादाबाद के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दुकान का शटर उठाकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार चोरी की रकम में से कुछ रुपये खर्च कर दिए गए, जबकि शेष रकम को कब्रिस्तान में छिपाकर रखा गया था। आरोपी शनिवार को वहां से रुपये निकालकर आपस में बांटने और मुरादाबाद भागने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ हसनपुर और मुरादाबाद में पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर मलिक, हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button