रामपुर शाहबाद

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय पहुँचे एसपी और एएसपी

पत्रकारों से की विभिन्न विषयों पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। रविवार को शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय पर रविवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुराग सिंह का विशेष आगमन हुआ। इस दौरान दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पत्रकारों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था व संवाद समन्वय पर अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियाँ, संस्थापक एहसान खान कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, शराफत हुसैन हस्सानी और राजीव भटनागर, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन, कोषाध्यक्ष फैजी खां, उपाध्यक्ष जहीर खान व सुमित कश्यप, तथा सचिव तकरीर अहमद, शाबेज खान और इरफान मलिक शावेज उर्फ छोटे सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अधिकारियों ने पत्रकारों की भूमिका को सराहते हुए समाज हित में निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button