साहेबगंज

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के अवसर पर जिले में गौरव,सम्मान और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान विभूतियों के त्याग,संघर्ष,साहस एवं योगदान का स्मरण किया गया।
झारखंड आदिवासी महोत्सव केवल संस्कृति और परंपराओं का उत्सव नहीं,बल्कि यह अपनी गौरवशाली विरासत,वीर नायकों और महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है।जिले में आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम इसी गौरवशाली परंपरा को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने की एक सार्थक पहल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button